Advertisement

चलकरी दक्षिणी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के ओम शाँति भारती महिला संघ द्वारा चलकरी दक्षिणी पंचायत में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर आगंतुक प्रतिनिधियों द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार आदि विषय पर प्रकाश डाला गया।
आयोजित कार्यक्रम में चलकरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया रजनी देवी, मुखिया पति दूर्गा सोरेन, पंचायत समिति सदस्य चिटमुनी देवी, वार्ड सदस्य विकास मूर्मु, भारती महिला संघ पेटरवार के रंजीत महतो, अनुज महतो, सोनाली देवी, सुरज रजवार, राजेन्द्र मरांडी, नेहा हांसदा, सुमीता देवी, रीता देवी, प्यारी देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, राजकुमारी देवी, विनोद मुर्मू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *