Advertisement

अंगवाली दक्षिणी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह आमसभा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेन्दुआ में ओम शांति भारती महिला संघ व् रोशनी महिला ग्राम संगठन द्वारा 4 मार्च को महिला दिवस सह आमसभा आयोजित किए गये। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ हीं वैनर के साथ रैली निकाली गई।

इस अवसर पर आमसभा को संबोधित करते हुए भारती महिला संघ की सोनाली देवी ने अपनी अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि संगठन में जुड़कर आज महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन ने सुझाव दिया कि महिलाएं सरकार की ऐसी योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर लाभान्वित होने का कार्य करें।

प्रखंड को-ऑडिनेटर अनुज कुमार महतो, संदीप कुमार आदि ने कहा कि विभागीय स्तर पर महिला संगठनों को हर संभव मदद दिलाने को वे तत्पर हैं। यहां राजेंद्र मरांडी, अनिता देवी, फुलमुनी देवी, वार्ड सदस्य गुनाराम मुर्मू आदि ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *