बोकारो थर्मल प्लांट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से 8 मार्च को बोकारो थर्मल प्लांट के तकनीकी भवन सम्मेलन कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यहां एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया।

आयोजित सेमिनार का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर डीवीसी बोकारो थर्मल के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, महाप्रबंधक (एफजीडी) एस. एन. प्रसाद, उप महाप्रबंधक (प्रशासनिक) बी जी होलकर आदि ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वरीष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नारी शक्ति के विकास पर जोर दिया। डीवीसी अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉक्टर संगीता रानी ने महिला स्वास्थ्य पर प्रस्तुति के माध्यम से महिला कर्मियों को जागरूक किया।

इसके उपरांत आमंत्रित वक्ता कृष्ण बल्लभ महाविधालय बेरमो की व्याख्याता डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुख्य विषय वस्तु महिलाओं में निवेश करें : प्रगति में तेजी लायें पर अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में सभी विभागों में कार्यरत स्थाई, सप्लाई, संविदा महिला कर्मियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आमंत्रित वक्ता डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रबंधक (मानव संसाधन) अंजू बोपाई, प्रबंधक (सी एंड आई) निशा कुमारी, सहायक प्रबंधक (वित्त) पुष्पा सेन, डॉ आर. एन. एक्का, सहायक प्रबंधक (असैनिक) कल्याणी कुमारी, निशा कुमारी, सुमित्रा देवी, कुनवा देवी, रोज मेरी, संगीता कुमारी, पेंड्री घासी, पुतुल देवी, अंजना प्रसाद, शबनम परवीन, प्रमीला देवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (प्रशासनिक) बी जी होलकर ने किया। कार्यक्रम का संचालन डीवीसी हाई स्कूल बोकारो थर्मल की सहायक ग्रेड टू आरती रानी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाहिद इकराम (मानव संसाधन विभाग), जी पी सिंह (डिग्री कॉलेज बोकारो थर्मल), मिथलेश्वर साव, बचू घांसी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 150 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *