Advertisement

धूमधाम से मनाई गई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। महिलाओं की स्थिति में कुछ बदलाव हो रहा है। एक दौर था जब भारत समेत कई देशों में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार और सम्मान नहीं मिलता था। महिलाओं को हमेशा पुरुषों से कमतर माना जाता था। उक्त बातें बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने कही।

उन्होंने कहा कि आज भी कई ऐसे देश हैं, जहां महिलाओं को बराबरी का अधिकार नहीं मिला है। अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए महिलाएं आवाज उठा रही हैं। उनकी इसी आवाज को समर्थन देने के लिए हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

बीडीओ ने कहा कि दुनियां भर में महिला समानता दिवस और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जरिए आमजनों को महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। हमारे बेरमो मे भी कई ऐसी दिग्गज महिलाएं हैं जो वर्तमान में अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। राजनीति और प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में समान अधिकारों के साथ कार्यरत हैं।

इस अवसर पर 9 मार्च को बेरमो के जरीडीह बाजार मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाई गई। बेरमो बीडीओ मधु कुमारी बेरमो की महिलाओ को लगातार जागरुक करती रहती है और उनके सम्मान अधिकार के लिए उनके साथ खड़ी रहती है।

बेरमो प्रखंड प्रमुख सह भाजपा बोकारो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी जो अपने बल पर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही है। एक महिला के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में जिस तरह इन्होंने अपना नाम बनाया।

इनकी मेहनत का नतीजा है। जरूरतमंदो के दु:ख सुख में खड़े रहना और उनकी मदद करना इनकी दिनचर्या में है। बेरमो विधानसभा से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार भी बतायी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *