Advertisement

ऑफिसर्स क्लब ढ़ोरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब मे 21 मार्च को अर्पिता महिला मंडल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा, सीसीएल मुख्यालय की जीएम (इएंडएम) सुचंद्रा सिन्हा, एसओपी कुमारी माला और जीएम सिन्हा की धर्मपत्नी रूपा सिंहा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रजवलित कर व कोल इंडिया की कॉरपोरेट गीत गाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। कहा कि आज हर क्षेत्र मे महिला आगे बढ़ रही है।

सीसीएल मुख्यालय जीएम (इएंडएम) सुचंद्रा सिन्हा ने कहा कि महिलाएं ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ पारदर्शिता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आपका अपना साहस ही सबसे बड़ा शस्त्र है। कहा कि महिलाओं ने देश के विकास में अपना योगदान देकर सीचने का काम किया है। महिला मंडल अध्यक्षा रूपा सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

एसओपी कुमारी माला ने महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। रूपा सिंहा ने कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ मिलकर काम कर रही है। समाज का नजरिया महिलाओं के प्रति बदला है। आने वाले समय में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। पूजा मोहंती ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हुई हैं। लगातार महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है।

यहां सीसीएल कर्मी लक्ष्मी देवी एवं उनकी टीम द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। संचालन एसओपी कुमारी माला ने की। मौके पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज शाह, अमलो पीओ राजीव कुमार सिंह, जीएम ऑपरेशन मनोज पाठक, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, सीताराम उइके सहित शालिनी यादव, सुनीता प्रसाद, कविता झा, सुप्रिया भारती, विभा सिंह, अनीता, काजल देवी, कुन्नी कुमारी, सोनी बाई, चरकी देवी, लक्ष्मी देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *