Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 9 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास पूर्ण मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्वलित कर एवं मॉं सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके उपरांत कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ किया गया।

मौके पर प्राचार्य डॉ डे ने नारी शक्ति की महिमा, सहनशीलता एवं धैर्य के गुणों का बखान किया। उन्होंने समाज में महिलाओं को अधिकाधिक सम्मान देने पर बल दिया। प्राचार्य के भाषण के उपरांत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार पाठक ने कार्यस्थल पर महिलाओं की स्थिति, मोहम्मद इमरान ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका, सुमित कुमार ने महिलाओं के उत्थान में परिवार का सहयोग विषय पर विचार व्यक्त किए। शिक्षिका स्वाति मलिका कुजुर एवं विभा रानी श्रीवास्तव ने भी महिला सशक्तिकरण तथा विश्व महिला दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने सभी शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार पाठक ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका और कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जलपान व् मिष्ठान ग्रहण करने के उपरांत सभी ने एक-दूसरे का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *