राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। आजीविका महिला संगठन द्वारा 13 मार्च को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर ई पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
जानकारी के अनुसार बेरमो में संचालित एनआरएलएम एवं जेएसएलपीएल के अंतर्गत गोविंदपुर महिला संकुल संगठन के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं को संगठित होने की अपील की गयी। साथ हीं महिलाओं से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दिया गया।
इस अवसर पर जेएसएलपीएस बेरमो प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजना सिंह, प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ उषा सिंह, कविता देवी, खिरवा देवी, रवीना देवी, सुषमा कुमारी, सफरोज खान आदि महिला समूह से जुड़ी महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply