Advertisement

सीसीएल सीकेएस द्वारा ढोरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढोरी स्थित कार्यालय में 10 मार्च को भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य के रूप से सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल, 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, जिप सदस्य नीतू सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह व अनिता गुप्ता, रेखा प्रसाद, सहित दर्जनो सीसीएल महिला कर्मी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुरुआत सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, विनय कुमार सिंह एवं कुलदीप ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि हमलोग अपने मानसिकता में बदलाव करे और महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से ध्यानाकर्षित करते हुए अपने बेटियों को शिक्षित करे।

महाप्रबंधक अग्रवाल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से महिला दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि आज की महिला किस प्रकार देश विदेश एवं अपने घर मे सफलता का परचम लहरा रही है। हमारी मातृव शक्ति हर प्रकार की अभिनय का परिचय समाज मे अपने योग्यता के आधार पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

रवीन्द्र मिश्रा ने कहा कि मातृत्व शक्ति की अनेको रूप है। हमारे विकाशील देश मे हर क्षेत्र में हमारी मातृत्व शक्ति देश, विदेश तथा अपने गृहस्थ जीवन मे सफल रही है। प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाओं द्वारा हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सफलता का परचम लहरा रही है। इसके बाद भी अब भी राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी काफी कम है।

महिला दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि चंद्रपुरा प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिता गुप्ता, कल्पना देवी, शांति देवी, शारदा देवी, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, ज्योति, वसंती देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, कौशल्या देवी, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त की।

इस अवसर पर नुनुचंद महतो, अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, बिरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुमार गौतम, मिथलेश चौहान, ललन मल्लाह, शरद कुमार, संदीप उरांव, गब्बर सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *