Advertisement

गिव टू गेन संदेश के साथ सीसीएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जवाहरनगर क्लब में गिव टू गेन थीम पर एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीसीएल परिवार से रीता तिवारी एवं नीरू हंजूरा की दमदार उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत बीएमआई एवं बोन डेंसिटी टेस्ट के उद्घाटन के साथ किया गया, जिसका आयोजन विप्स के तत्वावधान में सीसीएल के रांची स्थित गांधीनगर अस्पताल द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनका अतिथियों द्वारा अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया। उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को रीता तिवारी एवं नीरू हंजूरा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अल्पना अदिति की गणेश वंदना के साथ किया गया। विप्स सीसीएल की समन्वयक महाप्रबंधक प्रणाली बीवा उरांव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महाप्रंधक एचआर कविता गुप्ता ने केंद्रीय कोयला एवं ख़ान मंत्री का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भेजा गया प्रेरक संदेश पढ़कर सुनाया। विप्स की अध्यक्षा एवं जीएम (ईएंडएम) सुचंद्रा सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भविष्य में विप्स की कार्ययोजनाओं को सभी से साझा किया।

मौके पर सीसी एंड पीआर विभाग द्वारा बनाई गई एक विशेष लघु फ़िल्म हमारी बिंदा का अवलोकन किया गया, जिसमे बिंदा कुमारी, प्यून सीसीएल द्वारा अपने पिता की मृत्यु के पश्चात जिस तरह उन्होंने अपने तीन बहनों एवं भाई का लालन पोषण, पढ़ाई एवं उनकी शादी कर ना सिर्फ सभी के घरों को बसाया, बल्कि बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र एवं सीएसआर विभाग सीसीएल मुख्यालय अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण से कुशल कोल योद्धा का रोल भी निभाया। फ़िल्म में उनके द्वारा उनके ग्राम मनातू में निर्मित मंदिर के सामाजिक पहलू को भी उजागर किया गया, जिसे सभी गणमान्य द्वारा बिंदा की उपस्थिति में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सराहा गया।

इस अवसर पर सीसीएल की प्रतिष्ठित महिलाओं में प्रो. रश्मि वर्मा, मास कॉम विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड, लेफ्टिनेंट कर्नल दुर्गावती, मोनिका गुंजन आर्या, जर्नो एक्टिविस्ट व संस्थापक पालोना, जयश्री देवी इंदवार, स्तंभ ट्रस्ट की अध्यक्षा व सोहराई पेंटिंग आर्टिस्ट ने अपने प्रेरक विचार साझा किए। सीसीएल की महिला कार्यबल को राष्ट्र निर्माण एवं ऊर्जा सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सभी वक्ताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीसीएल के अचीवमेंट व परफॉरमेंस पर तथ्यात्मक पीपीटी प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसे सराहा गया। कार्यक्रम में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इनमें मनमोहक आदिवासी/स्वागत नृत्य, सुचित्रा मुखर्जी, सुचंद्रा सिन्हा एवं श्वेता शालिनी हांसदा द्वारा सुमधुर गीत, पूजा प्रसाद का वाद्य यंत्र वादन, पिंकी, उमंग सिंह, मीनाक्षी, प्रेमलता, डॉ सांवली और सुरभि भगत की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस विशेष अवसर पर कंपनी की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन सीसीएल के जीएम एचआर/एनईई कविता गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन व् सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण ओपन डांस के साथ किया गया। सीसीएल मुख्यालय रांची के जनसंपर्क विभाग के अनुसार सीसीएल अपनी नारी शक्ति के साहस, समर्पण और नेतृत्व को सलाम करता है, जो हर दिन प्रगति और ऊर्जा की नई मिसाल कायम कर रही हैं एवं ऊर्जा जरूरतों को सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र निर्माण में कदम बढ़ा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *