Advertisement

बोकारो में अंतरप्रांतीय शराब तस्करी का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

मुख्य सरगना फरार, 17 लाख की शराब व् 9 लग्जरी गाड़ियां बरामद

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चिरा चास थाना क्षेत्र के नंदुआ स्थान में लंबे समय से चल रहे शराब के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बोकारो पुलिस, झारखंड एटीएस और बिहार उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य सरगना गोपाल सिंह फरार होने में सफल रहा। उसके मकान में ही यह अवैध धंधा संचालित हो रहा था।

जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, 360 लीटर स्पिरिट, नौ लग्जरी एसयूवी गाड़ियां और एक ओडी कार जब्त की है। साथ ही कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है। बरामद शराब और स्पिरिट की कीमत लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है।
चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने 2 नवंबर को एक प्रेस वार्ता में बताया कि यह गिरोह बिहार और झारखंड में शराब की सप्लाई करने की योजना बना रहा था। कहा कि कारोबारियों द्वारा कुरकुरे और चिप्स के पैकेट के नीचे शराब छिपाकर भेजी जाती थी। गिरफ्तार आरोपी बोकारो जिला के हद में चिरा चास, उपनगर चास और पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के रहिवासी हैं, जबकि एक आरोपी बिहार का है, जिस पर पहले से आपराधिक इतिहास दर्ज है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *