Advertisement

स्वामी विवेकानंद मैदान बोकारो थर्मल में अंतर विभागीय खेल कूद प्रतियोगिता

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी की ओर से स्वामी विवेकानंद मैदान बोकारो थर्मल में 6 दिसंबर को अन्तर विभागीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारम्भ डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा एवं वरीय प्रबंधक एचआर सुनील कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

यह प्रतियोगिता डीवीसी की महिला एवं पुरुष कर्मचारियों के लिए आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों का चयन आगामी 11 एवं 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ऑल वेली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण बोकारो थर्मल प्लांट के वरिय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने किया।

वरिय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान अरजरीया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताया कि बोकारो थर्मल में आयोजित होने वाले ऑल वेली खेलकूद प्रतियोगिता में बोकारो थर्मल यूनिट के महिला पुरुष खिलाड़ी सर्वाधिक मेडल हासिल करेंगे।

बताया जाता है कि खेल कूद प्रतियोगिता में गोला फेक महिला वर्ग में प्रथम आरती रानी, द्वितीय छाया कुमारी, तृतीय पार्वती कुमारी, चक्का फेंक महिला वर्ग में प्रथम आरती रानी, द्वितीय निशा कुमारी, तृतीय छाया कुमारी, भला फेक महिला वर्ग में प्रथम आरती रानी, द्वितीय पार्वती कुमारी, तृतीय निशा कुमारी, म्यूजिकल चेयर महिला वर्ग में प्रथम केरल टुडू, द्वितीय रूप महतो, तृतीय निशा कुमारी, 200 मी दौड़ के महिला वर्ग में प्रथम निशा कुमारी, द्वितीय निशी कुमारी, तृतीय रूप महतो, 100 मी. दौड़ में प्रथम निशा कुमारी, द्वितीय निशी कुमारी, तृतीया आरती रानी रही।

जबकि, 100 मी. दौड़ पुरुष 45 वर्ष से ऊपर में प्रथम सुप्रिया चटर्जी, द्वितीय पीजी एक्का, तृतीय भोला महतो, लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम राहुल उरांव, द्वितीय प्रकाश झा, तृतीय भोला महतो, ऊंची कूद पुरुष वर्ग में प्रथम राहुल उरांव, द्वितीय नितेश कुमार, तृतीय राज कुमार, गोला फेक पुरुष वर्ग में प्रथम जैमिन त्रिवेदी, द्वितीय दीनानाथ शर्मा, तृतीय संजय राय, चक्का फेक पुरुष वर्ग में प्रथम प्रकाश झा, द्वितीय जमीन त्रिवेदी, तृतीय सुकेश प्रजापति, भला फेक पुरुष वर्ग में प्रथम सुजीत चक्रवर्ती, द्वितीय सुनील प्रसाद, तृतीय शमशेर खान को दिया गया। इस अवसर पर ऑफिशियल में सुब्रतो पॉल, हैवए सैमुअल, विकास विश्वास, रमेश कुमार, विनय कुमार, शिवचरण, डीएन प्रसाद, ग्राउंड स्टाफ में विजय, छोटू, चरकु, कौसर अंसारी, अमन तिवारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *