Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में अंतर विभागीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 9 अक्टूबर को
अंतर विभागीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल क्रीड़ा संघ सोनपुर द्वारा आयोजित कैरम खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने किया। मौके पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर खेल में विभिन्न शाखाओं एवं विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंडल रेल प्रबंधन के अनुसार उक्त खेल प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों में शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति, टीम वर्क की भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

विदित हो कि कैरम खेलने के कई फायदे हैं, जैसे मानसिक और शारीरिक लाभ होता है। यह हाथों और आँखों के समन्वय को बेहतर बनाता है तथा एकाग्रता और धैर्य को बढ़ाता है। साथ हीं रणनीतिक सोच और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है। इसके अलावा, कैरम खेलना तनाव कम करने में मददगार भी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *