अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 27 जनवरी को जिला क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित अंतर-विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025–26 का समापन अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी m मनीष सौरभ की उपस्थिति में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में सोनपुर मंडल के विभिन्न विभागों रेलवे सुरक्षा बल , ऑपरेटिंग, मेडिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एवं टेलीकॉम, इंजीनियरिंग तथा कमर्शियल विभाग के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस प्रकार रहीं प्रतियोगिता की प्रमुख उपलब्धियां
प्रतियोगिता की प्रमुख उपलब्धियों में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, 4×400 मीटर रिले, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो एवं जैवलिन थ्रो जैसी विविध स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह, समर्पण एवं खेल भावना का परिचय दिया। महिला एवं पुरुष वर्ग दोनों में मुकाबले अत्यंत रोमांचक एवं प्रेरणादायी रहे।
ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो ऑपरेटिंग विभाग — ऑल ओवर चैंपियन (88 अंक)
रेलवे सुरक्षा बल — द्वितीय स्थान (87 अंक)
मेडिकल विभाग — तृतीय स्थान (46 अंक)
व्यक्तिगत सम्मान
महिला वर्ग की सर्वश्रेष्ठ एथलीट — प्रेम लता (ऑपरेटिंग विभाग)
पुरुष वर्ग के सर्वश्रेष्ठ एथलीट — सुरेश कुमार सरोज (रेलवे सुरक्षा बल) रहे।
सम्मान समारोह में विचार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि “इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक ऊर्जा, टीम भावना एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को सशक्त बनाती हैं। रेलवे परिवार की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना हमारी निरंतर प्राथमिकता है।”
मंडल क्रीड़ा अधिकारी मनीष सौरभ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि खेल गतिविधियां कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विराज सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक इंद्रेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती, दिलीप पासवान वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, अभिजीत कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सहित मंडल के विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अरविंद कुमार सिंह सेक्रेटरी डीएसए,संतोष प्रकाश सिंह,अमर सिंह राणा नवीन कुमार हरिन्दर कुमार शमशेर आलम,रवि रंजन कुमार, ज्योति कुमार,रंजीत कुमार अनुपम ये सब मंडल कीड़ा संघ के व्यवस्थापक के रूप में सक्रिय रहे। अंतर-विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का यह आयोजन न केवल रेलवे कर्मचारियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ, बल्कि आपसी सौहार्द, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं संगठनात्मक एकता को भी मजबूती प्रदान करने में पूर्णतः सफल रहा।
![]()













Leave a Reply