एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम द्वारा 29 मई को जिला के हद में जगह-जगह सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा नियम विरुद्ध वाहन चलाने को लेकर 86 दोपहिया व् चारपहिया वाहनों से कुल 1.56 लाख का जुर्माना वसूला गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में कथारा-गोमिया मुख्य मार्ग पर छिलका पुल के समीप व् कथारा मोड़ में 29 मई को बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान का नेतृत्व यातायात विभाग के सहायक अवर निरीक्षक विमल उरांव कर रहे थे। जबकि उक्त अभियान में यातायात पुलिस जवान अमित कुमार, शैलेश कुमार सहित कथारा ओपी पुलिस शामिल था।

बताया जाता है कि लगभग आधा दर्जन ट्रैफिक व् स्थानीय पुलिसकर्मियों की टीम ने मार्ग से गुजर रहे दोपहिया, तीनपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। जाँच के दौरान दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, इंश्योरेंस आदि अनिवार्य दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर कई वाहन चालकों से मौके पर ही ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया। इसी क्रम में चार चारपहिया वाहनों में चालक सहित आगे की सीट पर बैठे यात्रियों के सीट बेल्ट नहीं पहनने व् उपरोक्त कमियों को देखते हुए ऑनलाइन अर्थदंड वसूला गया।
कहा गया कि ऐसे जांच अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि यातायात नियमों का पालन संभव हो सके और वाहन दुर्घटनाओं में कमी आ सके। बताया जाता है कि सघन वाहन जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक टीम को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। वहीं कई वाहन चालक जांच दल को देख वापस लौट गये।बताया जाता है कि जांच के दौरान कुल 86 वाहनो से एक लाख 56 हजार का ऑनलाइन जुर्माना काटा गया।
![]()













Leave a Reply