Advertisement

एसपी के निर्देश पर ओपी पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी पुलिस द्वारा 30 मई की देर संध्या सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। तेज आंधी व् बारिश के कारण वाहन जांच में व्यवधान होने के कारण लगभग आधा दर्जन वाहन की हीं जांच संभव हो पाया।

उक्त जानकारी देते हुए कथारा ओपी प्रभारी जितेश कुमार ने बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुज्य प्रकाश के निर्देश पर कथारा ओपी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में उपस्थित पुलिस बल द्वारा वाहन सवारों के आवजाही का कारण पुछा गया।

साथ हीं वाहन की डिक्की व् सवार के शरीर की तलाशी ली गयी, ताकि वांछित अग्नेयास्त्र की रोकथाम संभव हो सके। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के बीच में हीं अचानक तेज आंधी व् बारिश के कारण जांच को बीच में हीं रोक देना पड़ा। उन्होंने बताया कि लगभग आधा दर्जन छोटे-बड़े वाहनों की जांच संभव हो पाया है।

ओपी प्रभारी ने बताया कि जांच टीम में मुख्य रूप से कथारा ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार चौरसिया, सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी जवान आशीष यादव, जितेंद्र यादव, सहयोगी हरिकेश पटेल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *