Advertisement

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का सघन जनसंपर्क

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। छठे चरण के चुनाव प्रचार अंतिम दिन भाजपा कार्यकाताओं द्वारा पलिहारी पंचायत में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क में जिप सदस्य के साथ सैकड़ों महिला शामिल थी।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत में आगामी 25 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अभियान में गोमियां के जिला परिषद सदस्य सह भाजपा के गिरिडीह संसदीय क्षेत्र उप सह संयोजक डॉ सुरेंद्र राज ने 23 मई को सैकड़ो महिलाओं एवं अपने सहयोगियों के साथ पलिहारी गुरुडीह पंचायत में चार सौ पार के नारों के साथ जनसंपर्क करते हुए आजसू प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर जिप सदस्य डॉ राज ने कहा कि देश में तीसरी बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी। जिससे हमारा देश और मजबूत होगा। उक्त जनसंपर्क अभियान कोठीटाडं, नाई टोला, दुर्गा मंदिर से होकर पुराना सिनेमा हॉल में समाप्त हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *