Advertisement

स्वच्छता अभियान के तहत खाद्य इकाइयों में सघन सफाई व् निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बीते एक अगस्त से आगामी 15 अगस्त तक चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत दसवें दिन 10 अगस्त को पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों तथा आसपास स्थित कैंटीनों, फ़ूड स्टॉलों, बेस किचन, पैंट्री कार और फ़ूड प्लाज़ा में सघन सफाई एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान बर्तनों की सफाई, कचरा निपटान की व्यवस्था तथा संपूर्ण स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया गया। रेल मंडल के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा पैंट्री कारों का भी गहन निरीक्षण कर संबन्धित कर्मचारियों को स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सोनपुर रेल मंडल के इस पहल का उद्देश्य खाद्य इकाइयों में दीर्घकालिक सुधार, यात्रियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना तथा स्टेशन परिसर में बेहतर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *