Advertisement

जनता दरबार में 42 मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 13 फरवरी को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) का आयोजन किया गया। जनता दरबार में डीपीएलआर मेनका एवं अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की।

बताया जाता है कि जनता दरबार के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 42 से अधिक रहिवासियों की शिकायतों और आवेदनों पर विचार किया गया। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा गया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निवारण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार में शिक्षा विभाग, आपूर्ति, राजस्व विवाद, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *