Advertisement

जनता दरबार में सुनी गईं समस्या का समयबद्ध समाधान के निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर 5 दिसंबर को अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए रहिवासियों ने अपनी-अपनी समस्या विस्तार से रखी। अपर समाहर्ता ने सभी फरियादियों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान निबंधित जमीन को ऑनलाइन करने, भूमि विवाद, रोजगार, प्रमाण पत्र निर्गत न होने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से समीक्षा कर मामले की सुसंगत जांच करने और निर्धारित समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, तत्परता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *