Advertisement

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हॉस्पिटैलिटी उद्योग में करियर-संजय कुमार सिंह

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के कदमा में उच्च शिक्षा अन्तर्गत बच्चों की बेहतर पढ़ाई हेतु तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स अविलंब शुरू होने जा रही है। कक्षा द्वादस उत्तीर्ण बच्चो का ग्रैण्ड इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में नामांकन का अवसर सत्र 2026-27 के लिए मिलेगा।

प्रेस न्यूज लहर एवं लॉ फ्रेंड्स एसोसिएट्स एलएलपी के अधिवक्ता सह उक्त संस्थान के संचालन में अग्रणी भूमिका निभा रहे संजय कुमार सिंह ने एक मार्च को विशेष भेंट में बताया कि जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर की भूमिका इसमें सहयोगी के रूप में होगी। सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर न्याय की जीत होती है। अतः बच्चों की लंबित माँगो के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हॉस्पिटैलिटी उद्योग में करियर बनाने के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल जैसे फ्रंट ऑफिस हाउस कीपिंग फूड एंड बेवरेज सर्विस और कुकिंग सिखाते हैं। ये संस्थान उत्कृष्ट लीडर शिप संचार और ग्राहक सेवा सिखाते हैं, जिससे नौकरी के बेहतर अवसर, अच्छी सैलरी, विदेश में काम करने के अवसर और अपना व्यवसाय शुरू करने की संभावना मिलती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *