Advertisement

शास्त्रीनगर मे अधूरा पेवर ब्लॉक लगाने से बढ़ी परेशानी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्रीनगर मे अधूरा पेवर ब्लॉक लगाने से रहिवासियों को परेशानी हो रही है। इससे अभी से हीं जल जमाव हो रहा है।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा खुदाई कर शास्त्रीनगर में पेवर ब्लॉक नहीं बिछाने का कार्य अबतक नहीं किया गया है। इस संबंध में स्थानीय समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह ने कहा कि यहां आसपास रहने वाले रहिवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जगह जगह गड्ढा हो जाने के कारण पानी जमा रहता है।

इसी पानी से होकर स्कूली बच्चे स्कूल आते जाते हैं। महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाती है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की तरफ से पेवर ब्लॉक्स लगाने के लिए जगह खोदी गई है, लेकिन काम बीच में ही छोड़ दी गई है। वीवीआईपी रोड की हालत तो यही बयां करती है।

स्थानीय रहिवासियों ने फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और अध्यक्ष से जल्द से जल्द फेवर ब्लॉक बिछाने की मांग की है, ताकि रहीवासियों को परेशानी न झेलना पड़े।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *