Advertisement

लाइसेंसधारी हथियार जल्द करें थाना में जमा-इंस्पेक्टर

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, आदेश की अनदेखी पर हो सकती है कार्रवाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस इंस्पेक्टर सह बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने 30 जनवरी को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र में जिनके पास लाइसेंस प्राप्त हथियार हैं, उन्हें अपना हथियार अनिवार्य रूप से बेरमो थाना में जमा करना होगा।

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि यह कदम चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हथियार जमा करने वाले प्रत्येक लाइसेंसधारी को बेरमो थाना की ओर से विधिवत रसीद प्रदान की जाएगी, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने सभी लाइसेंसधारी हथियार धारकों से अपील की कि वे इसे गंभीरता से लें और समय रहते अपने हथियार थाना में जमा करें। आदेश की अवहेलना करने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *