Advertisement

सेल कर्मचारियों के सुविधा विस्तार को लेकर चिकित्सालय का मुआयना

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा में सेल कर्मचारियों के सुविधा विस्तार को लेकर 5 अप्रैल को चिकित्सालय का मुआयना झारखंड मजदूर संघर्ष संघ अध्यक्ष रामा पांडेय द्वारा निरीक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार गुवा चिकित्सालय में सुविधाओं के विस्तार हेतु सेल गुआ प्रबंधन से गुहार लगाया गया। चिकित्सालय में बेहतर सुविधा, व्यवस्था व दवाओं के साथ मेडिकल स्पेशलिस्ट की नियुक्ति की मांग की गई।

इस अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण बीमारियों का मुख्य कारण है। साथ ही साथ मच्छरों के प्रकोप के कारण मलेरिया जैसी बीमारी स्वाभाविक रूप से पैर फैलाना शुरू कर दिया है। मौके पर अंतरयामी महाकुड, राजेश यादव व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *