Advertisement

चक्रधरपुर ब्लॉक के इटोर में परेया नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। चक्रधरपुर ब्लॉक के इटोर गाँव मे परेया नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण 19 फरवरी को कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) जितेन्द्र पासवान
द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम मे पुल का निर्माण ससमय पूरा करने का आदेश दिया गया। जिससे इटोर और अन्य गाँव को समुचित लाभ मिले। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पासवान ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक का कारनामा उक्त निर्माणाधीन ब्रिज में दिखेगा। कहा कि उक्त पुल निर्माण में एक महत्वपूर्ण विशेषता है कि खासकर भूकंप या भारी यातायात वाले क्षेत्रों में दिखाई देता है। इनमें प्रयोग किए गए छड़ें झटके और कंपन को अवशोषित कर सकती हैं, जिससे पुल में दरारें या संरचनात्मक विफलता की संभावना कम हो जाती है।

इस पुल से यात्रा का समय कम होगा, जाम की समस्या घटेगी और यात्रियों, मालवाहकों और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए सफर आसान होगा। हमारी भूमिका, इसे बनाने की थी और खुशी है कि हम इसमें तय समय के भीतर कामयाब हो जाएंगे। मौके पर स्थल पर सहायक अभियंता श्रीराम भगत और संवेदक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *