Advertisement

सिलाई मशीन केंद्र का किया गया निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी द्वारा बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संबंधित पंचायत में संचालित फैशन डिजाइन स्किल डेवलपमेंट सिलाई केंद्र का जगत प्रहरी द्वारा 13 अगस्त को जायजा लिया गया। मौके पर साथ में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार भी थे। निरिक्षण के दौरान संबंधित केंद्र में एक सौ महिला व् युवती प्रशिक्षणार्थियों में प्रायः सभी को उपस्थित देखा गया। प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक सुशीला देवी ने मौके पर बताया कि विभिन्न डिजाइन के वस्त्रों को तैयार करने में युवतियां मन लगाकर जुटी रहती हैं।प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों द्वारा कई फैशन की सिलाई डिजाइन को भी दिखाया गया। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से क्षेत्र की महिला व् बच्चियां स्वरोजगार की ओर अग्रसर है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *