Advertisement

विक्षिप्त ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। धोबी टोला गोमियां (Gomian) निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक श्याम सुंदर यादव Shyam Sundar Yadav) 17 दिसंबर की संध्या फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर अन्त्य परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गोमियां पंचायत के धोबी टोला निवासी बलदेव यादव के 34 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज रांची स्थित मानसिक आरोग्यशाला कांके में चल रहा था। घटना के दिन वह अपने ससुराल साड़म भाट टोला से संध्या को अपने घर आया और अपनी मां को चाय बनाने के लिए भेज दिया। इसी क्रम में अपने घर के दरवाजे को बंद कर फांसी के फंदे से झूल गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी का पता उसके घर वालों को तब चला जब उसे उसके पिता चाय के लिए बुलाने गए तो देखा कि दरवाजा बंद है। किसी तरह का आवाज नहीं देने पर रहिवासियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। तबतक उसका पुत्र फांसी के फंदे से झूला हुआ है। तत्काल इसकी सूचना गोमियां थाना को दी गई। गोमियां थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को संज्ञान में लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी लेकर रात्रि हो जाने के कारण चौकीदार को वहां छोड़ दिया गया। दुसरे दिन 18 दिसंबर की सुबह थाना प्रभारी विनय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इस बावत थाना प्रभारी ने रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही। इस घटना से परिवार जनों का और मृतक की पत्नी का रो कर बुरा हाल है। मृतक का एक माह की एक बेटी भी है। अब अपनी जीवन कैसे जिएगी यही सोच कर रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *