एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड-3 रहिवासी सजलूम कुरैशी से 29 अगस्त को इंसाफ मंच एवं भाकपा माले की राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित कुरैशी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
ज्ञात हो कि कुरैशी के साथ विगत दिनों विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में माॅब लींचिंग की घटना हुई थी। गौकशी का आरोप लगाकर उसे की बेरहमी से पिटाई की गयी थी। बगल से गुजर रही 112 की पुलिस मरनासन्न अवस्था में भीड़ से छुड़ाकर उसे अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। इस मामले में विद्यापतिनगर थाना में कांड क्रमांक 114/24 दर्ज किया गया था।
घटना की जानकारी मिलने पर इंसाफ मंच एवं भाकपा माले की एक राज्य स्तरीय संयुक्त टीम इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, संयुक्त सचिव पप्पू खान, इंसाफ मंच नेता रंजन प्रसाद सिंह, मो. अबु बकर, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो. एजाज आदि के नेतृत्व में पीड़ित के घर जाकर उनसे मुलाकात किया तथा घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
तत्पश्चात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नेताओं ने विडियो फूटेज के आधार पर माॅब लींचिंग का धारा जोड़ने, तमाम दोषियों का नाम जोड़ने एवं गिरफ्तार करने, गिरती कानून-व्यवस्था को सुधारने, बकरे की मांस व्यापारी को सुरक्षा देने की मांग की है।
इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष मो. नेयाज अहमद ने कहा कि घटना दु:खद एवं निंदनीय है। इंसाफ मंच दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जदयू एवं भाजपा की डबल इंजन की बिहार सरकार में कानून- व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है।
बदमाश एवं दंगाई शक्ति खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। अपराध चरम पर है और सुशासन की प्रशासन इसे रोक पाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। बढ़ती हत्या- अपराध से पूरा बिहार आहत है।
उन्होंने कहा कि इंसाफ मंच एवं भाकपा माले पीड़ित को न्याय दिलाने का पक्षधर है और पीड़ित सर्जमूल कुरैशी को अवश्य न्याय दिलाएगी। इस अवसर पर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित को मुआवजे की मांग को लेकर भाकपा माले के साथ मिलकर समस्तीपुर एसपी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने एवं डीआईजी से प्रतिनिधिमंडल मिलने की घोषणा की।
![]()













Leave a Reply