एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड-3 रहिवासी सजलूम कुरैशी के साथ विगत दिनों विद्यापतिनगर थाना के मऊ बाजार में माॅब लींचिंग की घटना हुई थी।
गौकशी का आरोप लगाकर तथाकथित हिंदूवादी संगठन हिंदू राष्ट्र एकता मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बेरहमी से मारा-पीटा जा रहा था। बगल से गुजर रही 112 की पुलिस मरनासन्न अवस्था में भीड़ से छुड़ाकर उन्हें अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया।
इस मामले में विद्यापतिनगर थाना में कांड क्रमांक 114/24 दर्ज किया गया था, लेकिन आज तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे आक्रोशित इंसाफ मंच एवं खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने 13 सितंबर को जितवारपुर के चांदनी चौक से सजलूम कुरैशी को न्याय दो मार्च निकाला। मार्च नारे लगाकर प्रखंड चौक, कन्हैया चौक आदि का भ्रमण कर पुनः चांदनी चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि घटना का एक महीना होने को है, लेकिन माॅब लींचिंग के आरोपी छुट्टा घूम रहे हैं। यह पुलिस प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह है। उन्होंने कहा कि आरोपी का तस्वीर जदयू मंत्री विजय चौधरी के साथ वायरल हो रहा है।
इससे पता चलता है कि अब जदयू भी भाजपा के साथ नफरत की राजनीति में शामिल है। माले नेता ने वायरल तस्वीर की जांच कर मंत्री-आरोपी सांठगांठ का पर्दाफाश करने, तमाम आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित को मुआवजा देने अन्यथा आगामी 23 सितंबर को पुलिस अधीक्षक के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
मौके पर संजीत पासवान, राज कुमार चौधरी, जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, मो. ऐनुल हक, अशोक राय, शोभा देवी, बिन्दा देवी, फूलदेव सदा, गुरूशरण सहनी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply