प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। इनर व्हील क्लब गिरिडीह ने होटल अशोका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्षा रेखा तर्वे और सदस्या रूपाश्री खैतान के द्वारा इनर व्हील प्रेयर कर की गई। इसके बाद पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रुही अहमद ने आए सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।
इस अवसर पर एक अनोखे अंदाज में सामूहिक दीप प्रज्वलन किया गया। साथ मे डॉक्टर पायल वर्मा, चित्रलेखा डे, डॉली हलधर, रूपास्री खैतान, उमा गुप्ता और निवेदिता पोद्दार द्वारा दीप प्रज्वलन का गीत प्रस्तुत किया गया।
उसके बाद डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर रश्मि गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के थीम के विषय मे बताया कि इस वर्ष इस कार्यक्रम को डिजिट ऑल लैंगिक समानता के लिए नवाचार और टेक्नोलॉजी विषय पर चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी को अपनाने को प्रेरित करती है।
क्लब के इंटरनेशनल एडिटर मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनन्दन ने बड़े ही रोचक अंदाज़ में वार्तालाप के द्वारा अद्वितीय महिला सम्मान से सम्मानित किए जाने वाली हॉकी प्लेयर फाहिमा परवीन, बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर अलीना कुनैन, लेडी टेलरिंग आर्टिस्ट रूपा गुप्ता, मेहंदी आर्टिस्ट और ब्यूटिशियन साक्षी एकघरा, सोशल एक्टिविस्ट चम्पा और हूला हूप में रिकॉर्ड बनाने वाली दर्शिता भदानी की उपलब्धियों से सभी को परिचित करवाया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार कठिन और विकट परिस्थितियों को पार कर वे अपने मंजिल तक पहुंची हैं। तत्पश्चात क्लब द्वारा मेमेंटो और भेंट देकर उन्हें अद्वितीय महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।
क्लब की सदस्याओं ने अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील एडिटर 2023 -24 के पद पर पुनः चयनित होने के लिए प्रभा रघुनन्दन को भी सम्मानित किया। चित्रलेखा डे ने सभी सम्मानित महिलाओं के समर्पण में गीत प्रस्तुत किया। चंचल भदानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
उपस्थित क्लब की सदस्याओं में इंटरनेशनल इनर व्हील एडिटर प्रभा रघुनन्दन, पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रुही अहमद, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर रश्मि गुप्ता, प्रेसिडेंट रेखा तर्वे, पास्ट प्रेसिडेंट नम्रता राजगढ़िया, पास्ट प्रेसिडेंट चंचल भदानी, क्लब ट्रेजरर हेमा दत्ता, क्लब सदस्या रूपाश्री खैतान, डॉक्टर पायल वर्मा, उमा गुप्ता, सोनी कंधवे, चित्रलेखा डे, आदि।
डॉली हलधर, मौसूमी सरकार, नौशबा अहमद, निवेदिता पोद्दार, ममता कुमारी, रुचि कंधवे, दीक्षा बैशखियार, रूपा रानी, गीता बरनवाल आदि उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply