Advertisement

इनमोसा प्रतिनिधिमंडल ने दी ढ़ोरी महाप्रबंधक को नव वर्ष की बधाई

माईनिंग स्टाफ के कल्याण व् उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रबंधन तत्पर-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नव वर्ष के अवसर पर इनमोसा के प्रतिनिधिमंडल ने 3 जनवरी को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिंहा के कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं।

महाप्रबंधक से उक्त भेंट का मुख्य उद्देश्य कोयला क्षेत्र में बेहतर उत्पादन, सुरक्षा मानकों को बनाए रखने और प्रबंधन व इनमोसा संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करना था। महाप्रबंधक सिन्हा ने इनमोसा नेताओं को साधुवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि श्रमिकों और माईनिंग स्टाफ के कल्याण और कोयला उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रबंधन हमेशा तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव पवन कुमार सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयराम सिंह, अमलो शाखा के अलावे ढ़ोरी क्षेत्र के पीएंडपी आशीष अंचल सहित अन्य उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार गिरिडीह के पुर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय के सौजन्य से गरीब एवं असहाय जनों के बीच 3 जनवरी को गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से भाजपा फुसरो नगर के पूर्व अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, पूर्व महामंत्री नवल सिंह एवं यूनियन प्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता की उपस्थिति रही। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जनसेवा और सामाजिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *