Advertisement

इनमौसा ने समारोह आयोजित कर सेवानिवृत कर्मियों को दी विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेन्ट्रल कॉलोनी स्थित आफिसर्स क्लब में इनमौसा ढोरी क्षेत्र द्वारा 4 फरवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ए्सडीओसीएम परियोजना से सेवानिवृत्त ओवरमैन राम प्रवेश चौहान और माइनिंग सरदार बी डी दास को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गयी। इनमौसा द्वारा इस विदाई समारोह को यादगार बनाया गया।

समारोह में उपस्थित इनमौसा के राष्टीय अध्यक्ष विजय कृमार सिंह और सीसीएल अघिकारियो ने दोनो सेवानिवृत कर्मियों को फूल माला पहनाकर ढेरो उपहार एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि दोनो बेदाग सेवानिवृत्त हुए, यह इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। कहा कि ओवरमैन राम प्रवेश चौहान और माइनिंग सरदार बी डी दास दोनो सरल स्वभाव के थे।

मौके पर एसडीओसीएम के पीओ शैलेश प्रसाद, मैनेजर राजीव कुमार तथा क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि माईनिंग स्टाफ कंपनी के हित में हमेशा तत्पर होकर काम करते रहते है। इनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। कहा गया कि उपरोक्त दोनो ने लंबी अवधी तक नौकरी में रहकर सबका बेहतरी के लिए सहयोग किए है। यही वजह है कि इस विदाई समारोह में सभी साथी कर्मी अपना भरपूर प्यार दिखा रहे है।

समारोह का संचालन एरिया सचिव पवन कुमार सिंह ने किया। समारोह में इनमोसा ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी महतो, इनमोसा के क्षेत्रीय संगठन सचिव जयराम सिंह सहित शाखा अध्यक्ष शंकर प्रसाद, सचिव युद्धिष्ठिर सिंह, नरेश महतो, जितेंद्र यादव, सीताराम, शंकर रवानी, संत विश्वकर्मा, कमलेश यादव, सुरेश महतो, सचितानंद सिंह, कष्णा गोप, शरद झा, विष्णु कुमार, अशोक नोनिया, गोपाल कुमार, पंकज चौहान व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *