Advertisement

इनमौसा नेता ने सीएमडी से मिलकर की समस्या समाधान की मांग

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। कोयला क्षेत्र में माइनिंग कर्मियों का संगठन इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह से मिलकर नव वर्ष की बधाई दी।

बताया जाता है कि इस अवसर पर इनमोसा नेता सिंह ने सीसीएल के सीएमडी से दो बिंदुओं पर वार्ता की, जिसपर सीएमडी ने सकारात्मक पहल करते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

सीएमडी से भेंट के मौके पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय सचिव डी. पी. मौर्य, बरका-सयाल क्षेत्र के हरेन्द्र कुमार सिंह, बरका-सयाल क्षेत्र के बिरसा परियोजना के शाखा सचिव अनूप कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *