Advertisement

ओवरब्रिज में रेलिंग से टकराई बाइक, इलाज के दौरान घायल बाइक चालक की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कोनार नदी के ऊपर बने कथारा को बोकारो थर्मल से जोड़ने वाली ओवर ब्रिज में 22 जून को एक तेज गति बाइक असंतुलित होकर पुल किनारे रेलिंग से टकरा गई। जिसमें 22 वर्षीय बाइक चालक रोशन कुमार यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि घायल अवस्था में घायल युवक को तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के भलटोंगरिया गांव रहिवासी हीरालाल यादव का पुत्र बताया जा रहा है। मृतक डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में कक्षा 12 वीं में पढ़ता था। दो भाइयों में मृतक रौशन सबसे बड़ा था।

परिजनों के अनुसार रोशन अपने घर से बोकारो थर्मल साप्ताहिक सब्जी बाजार अपने बाइक से जा रहा था। इस क्रम में ओवरब्रिज में लगे मार्ग अवरोधक लोहे के एंगल से उसकी बाइक टकरा गई। युवक के मौत के बाद मृतक के परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची बोकारो थर्मल थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *