Advertisement

किफायती मूल्य पर रेल यात्रियों को स्वच्छ भोजन व् नाश्ता कराने की पहल

गर्मी को लेकर सोनपुर मंडल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगी जनता मील उपलब्ध

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। बजट के प्रति जागरूक रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के साथ मिलकर यात्रियों, विशेष रूप से अनारक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती मुल्य पर स्वच्छ भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने की नई पहल कर रहा है।

मध्य पूर्व रेलवे के सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी रंजीत कुमार ने 23 अप्रैल को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के महीने में यात्रियों की संख्या में अनुमानतः वृद्धि हो जाती है।

साथ ही रेलवे अनारक्षित डिब्बों (सामान्य श्रेणी के कोच) में यात्रा करने वालों के सामने आने वाली चुनौतियों को भी समझता है, जिन्हें हमेशा सुविधाजनक और बजट के अनुकूल भोजन के विकल्प नहीं मिल पाता है।

इसके लिए सोनपुर रेल मंडल द्वारा बरौनी सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर किफायती दामों पर भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोनपुर मंडल द्वारा सभी स्टेशनों पर निःशुल्क पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है।

पीआरओ ने बताया कि गर्मियों में भारी भीड़ और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को देखते हुए अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोनपुर मंडल द्वारा सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर किफायती भोजन की व्यवस्था की गई है।

आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भोजन प्लेटफॉर्म पर सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस) कोचों के पास सुविधाजनक रूप से स्थित काउंटरों पर उपलब्ध होंगे। बताया कि भोजन काउंटर अब 100 से अधिक स्टेशनों और भारतीय रेलवे में कुल मिलाकर लगभग 150 काउंटरों पर चालू हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *