प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड प्रशासन (Petarwar Block Administration) की पहल पर 25 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में गरीब व असहाय परिवार के वृद्ध महिला, पुरुष तथा विधवाओं के बीच कड़ाके के ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। यहां पर असहाय व निरीह लोगों को चिन्हित करने में पारदर्शिता दिखाई गई है।
इस अवसर पर सरकार द्वारा प्रदत्त कंबल के साथ ग्राम प्रधान ने निजी स्तर पर भी कंबल, धुस आदि का वितरण किया। वितरण व्यवस्था में ग्राम प्रधान निशा देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अंकलेश्वर ठाकुर, वार्ड सदस्य अरुण कुमार गिरि सहित कई गणमान्य रहिवासी शामिल थे।
248 total views, 2 views today