Advertisement

स्वच्छता, पोषण, रसोई प्रबंधन व् पोषण वाटिका विषय पर दी गयी जानकारी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में 9 जुलाई को प्रखंड स्तरीय रसोईया प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण बीपीओ सुशीला टोप्पो, बीआरपी पिंटू कुमार एवं एमडीएम ऑपरेटर कुमार कौशलेश द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मध्याह्न भोजन योजना से जुड़ी रसोइया एवं प्रत्येक संकुल से दो – दो संयोजिका को गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में स्वच्छता, पोषण, रसोई प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन और पोषण वाटिका की स्थापना जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में रसोइयों को भोजन तैयार करने में स्वच्छता, पोषण मानक और बच्चों के लिए भोजन की मात्रा के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त फाइलेरिया रोधी एल्बेंडाजोल और आयरन की गोलियों की उपयोगिता और वितरण प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में किचन गार्डन की उपयोगिता पर जोर दिया गया, ताकि स्थानीय पोषक तत्वों वाले पौधे लगाकर भोजन को और अधिक स्वास्थ्यवर्धक बनाया जा सके। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मध्याह्न भोजन योजना को अधिक प्रभावी बनाना था, ताकि बच्चों को समय पर पौष्टिक और संतुलित भोजन मिल सके। प्रशिक्षण में संयोजिकाओ को अपने-अपने संकुलों में रसोइयों को सही दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए भी कहा गया। मौके पर सभी संकुल साधन सेवी, संयोजिका एवं रसोईया शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *