Advertisement

बीएलओ द्वारा आयोजित शिविर में प्रपत्रों की दी गई जानकारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 9 नवंबर को वीएलओ (VLO) द्वारा आयोजित शिविर में प्रपत्रों के विषय में जानकारी दी गयी। यहां उपस्थित ग्रामीणों को मतदाता पहचान सूची में सुधार या संशोधन को लेकर प्रपत्र 7, 6 एवं 8 के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्थानीय बीएलओ उषा देवी (BLO Usha Devi), सुनीता देवी, मेनका देवी, छोटन नायक, यमुना प्रसाद कपरदार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) राधेकृष्ण रजवार, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, दीपक कपरदार, अमित कुमार मिश्रा, बिनोद मांझी, भोला राज, शिवकुमार चटर्जी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *