Advertisement

लाभ के लिए स्वास्थ्य केंद्रो पर रहिवासियों का लगा रहा तांता

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्रो में दिनभर लगा रहा तांता। इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां में स्थानीय बीडीओ (BDO) मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए 14 सितम्बर को गोमियां प्रखंड के हद में अति सुदूरवर्ती क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरो चट्टी, महुआटांड़ उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां में महिला एवं पुरुषो का तांता लगा रहा।

इसमें रहिवासी महिला पुरुषो को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिनभर रहिवासी परेशान दिखे। हर तरह के प्रमाण पत्र के लिए उन्हें बार-बार कभी घर तो कभी स्वास्थ्य केंद्र दौड़ना पड़ा।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ के बारे में हुरलुंग पंचायत की मुखिया एवं चतरो चट्टी पंचायत के मुखिया ने बताया कि करीब 300 रहिवासियों का फॉर्म जमा किया जा चुका है। अगर इसकी जानकारी पहले से रहती तो इसका लाभ और ज्यादा लोगों को मिल सकता था।

गोमियां पंचायत के मुखिया बलराम रजक, पलिहारी गुरुडीह मुखिया सपना कुमारी एवं वार्ड सदस्य सोनी साहु पंचायत के लोगो का स्वयं फार्म भरने में मदद करते दिखे। यहां बताया गया कि 100 लोगों का फार्म जमा किया जा चुका है।

इस संबंध में गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि इस योजना से गरीबों को लाभ मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ योजना चलाई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *