Advertisement

दिसोम सोहराय आदिवासियों का लोकप्रिय पर्व-इंद्रदेव

कारो बस्ती मे दिसोम सोहराय महोत्सव संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कारो बस्ती में 30 जनवरी को दिसोम सोहराय महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में नायक बाबा राजू मुर्मू और सोहनलाल माझी शामिल थे।

इस अवसर पर मांझी बाबा रामेश्वर हेम्ब्रम, जितेंद्र, शनिचर मरांडी, बंटी टुडू आदि के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई। मुख्य अतिथि इंद्रदेव महतो ने कहा कि पूरी दुनिया आज जहां पर्यावरण, पशु धन जैसे कई संकटों से जूझ रहा है।

अगर दुनिया को बचाना है तो इसी तरह प्रकृति से जुड़कर हमें त्योहार मनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ त्योहार ही नहीं जीवन का दर्शन भी है। इस संसार में सबको जीने और रहने का अधिकार है।

आयोजन समिति के सोहनलाल माझी ने कहा कि जनजाति संस्कृति और चिंतन पेड़-पौधे से लेकर जीव-जंतु तक की चिता करता है। दिसोम सोहराय महोत्सव आदिवासी संथाल समाज का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह प्रत्येक साल जनवरी महीने में धान की फसल खेत से घर खलिहान में आने के बाद मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि धान की फसल कटने के बाद सोहराय पर्व का माहौल पूरे संथाल समाज के गांव में शुरू हो जाता है।मांदर की थाप पर महिलाएं, युवती तथा पुरुष सामूहिक रूप से नृत्य करते है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रदेव महतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पीओ के डी प्रसाद, विश्वनाथ रजवार, मेघु दिगार, शिवचरण मुंडा, कुवर मांझी, रवि मुंडा, विनोद टुडू, अजय हेम्ब्रम, सोरामनी देवी, बिरसा हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *