Advertisement

श्रद्धा भाव से मनाई गयी भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में 3 जनवरी को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई ज्योतिबा फुले की 192वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गिरीडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विधायक एवं जिलाध्यक्ष तथा सभी कार्यकर्ताओं ने माँ सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यर्पण किये।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने पितृ सत्ता सोच के अक्स में देश के नब्ज़ में महिला शिक्षा का विचार जगाई व महिलाओं के शशक्तिकरण को लेकर जो शिक्षा की ज्योत जलाई वो इतिहास के पन्नो पर अमिट हो गया।

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह जीया। जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। महिला नेत्री प्रमिला मेहरा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, राकेश रंजन, मोहन दास, हिंगामुनि मुर्मू, गीता देवी, सोनी चौरसिया, अंजू सोनी, उषा ठाकुर, सुनीता शर्मा, कला सहाय, रेशमी देवी, ललिता देवी, शुशीला देवी, आरती मुर्मू, बसंती बास्के, गोपाल शर्मा, मो. जाकिर, मो. चाँद रशीद, मो. तूफान सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *