बोकारो स्टील प्लांट को दुर्घटना मुक्त बनाएंगे-प्रिय रंजन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील सिटी भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसएल के नव नियुक्त निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मिलकर उन्हें नव वर्ष और नये दायित्व के लिए बधाई व शुभकामना दी। नेतृत्व संघ के महामंत्री प्रेम कुमार ने की। निदेशक प्रभारी ने संघ क़ो आश्वासन दिया कि इस वर्ष अच्छा कार्य करेंगे। प्लांट क़ो दुर्घटना मुक्त बनाएंगे। कर्मचारियों के हितों कि रक्षा होगी। संघ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी कर्मचारी प्लांट हित मे कार्य करेंगे।
बधाई देने वालों मे मुख्य रूप से संघ के महामंत्री सुरेंद्र महतो, मुकेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एन के सिंह, कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, कोषाध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र कुमार, राजेंद्र महतो, बाबुधन राम आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply