प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 13 दिसंबर को अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित परीक्षा में विद्यालय के आचार्य एवं दीदीजी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। यहां तीन चरणों में परीक्षा ली गयी, जिसमें प्रवेशिका, मध्यमा एवं उत्तमा शामिल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, सचिव अमित कुमार सिंह एवं कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडेय की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं ज्ञान परंपरा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
![]()













Leave a Reply