आजादी के 75 वें साल पर 75 सहायता प्राप्त स्कूलों का चयन
मुश्ताक खान/मुंबई। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 07 सितंबर 21 को शुरुआत की।
इसके तहत विद्यांजलि योजना के उद्देश्य से दक्षिण भारत के चयनित स्कूलों के साथ एक व्यापक आउटरीच कार्यक्रम रखा गया। विद्यांजलि स्कूल स्वयंसेवी कार्यक्रम के तहत सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ भारतीय सेना (Indian Army की साझेदारी को सराहा जा रहा है।

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के तहत 75 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का चयन किया गया था, जिनमें 06 जनवरी 23 को स्वैच्छिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें 30 आर्मी पब्लिक स्कूलों के छात्र और संकाय सदस्य पहुंचे।
नामांकित स्कूलों की गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला को अंजाम दिया जिसमें किताबों, स्टेशनरी, पठन सामग्री, सेना के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा शिविर, योग का संचालन, शारीरिक शिक्षा कक्षाएं, खेल प्रतियोगिताएं आदि शामिल हैं।
गौरतलब है कि पूरे महाराष्ट्र में, विद्यांजलि योजना के तहत आउटरीच कार्यक्रम में मुंबई, किरकी, दिघी और कैम्पटी के आर्मी स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल उपकरण और स्कूल स्टेशनरी का दान, कक्षाएं संचालित करना, संयुक्त समूह गतिविधियां सभी कार्यक्रम का हिस्सा थीं।

इस अवसर का उपयोग सेना दिवस परेड के जागरूकता स्तर को बढ़ाने के लिए भी किया गया था, जो 15 जनवरी 23 को बेंगलुरु में पहली बार दक्षिण भारत में आयोजित किया जा रहा था।
06 जनवरी 23 को विद्यांजलि योजना के एक भाग के रूप में आयोजित आउटरीच अभियान पूरे समय जारी रहेगा। चयनित स्कूलों की शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायता करेगा और राष्ट्र निर्माण के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा।
![]()












Leave a Reply