Advertisement

भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है-उपेंद्र यादव

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री झारखंड दौरे के क्रम में पहुंचे ललपनिया

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश और नेपाल का सहृदय मजबूत पड़ोसी देश है। उक्त बातें नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने 4 सितंबर को कही। वे झारखंड के रामगढ़ स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा दौरे के क्रम में बोकारो जिला के हद में ललपनिया पहुंचे थे। यहां जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री यादव को बुके देकर स्वागत किया।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के ललपनियां कदम चौक में 4 सितंबर को जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव ने अपने समर्थकों के साथ नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं वर्तमान सांसद सह जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव का बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री यादव ने बताया कि अपने निजी दौरे में रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है। भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के साथ ही मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल का सहृदय मजबूत पड़ोसी देश है। भारत को आगे बढ़ने की उन्होंने शुभकामनाएं दी।

पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनो देश के सम्बंध को और मजबूत बनाने की जरूरत है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष साव के संबंध में कहा कि युवा है आगे चलकर बहुत अच्छे नेता बनेंगे। वही पूर्व विधायक छत्रु राम महतो के संबंध में कहा की व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी विशाल चौहान, अशोक केवट, मोहन साव, बजरंगी केवट, मुकेश केवट, दिलीप केवट, कृष्ण, सोनु, सुधीर, अनिल कुमार चौधरी, मुकेश कुमार, राम प्रसाद, घनश्याम बरनवाल, क्रांति देवी, कविता, शबनम, सविता, नुसरत, तरन्नुम, रेहाना, मैमीन, मनोज साव, कृष्णा प्रजापति सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *