Advertisement

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने गिरिडीह सीट से किया नॉमिनेशन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से बोकारो जिला के हद में फुसरो की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उषा सिंह ने 30 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उन्होंने बोकारो जिला उपायुक्त कार्यालय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी विजया जाधव के समक्ष अपना नामांकन पर्चा भरा।

फुसरो की रहने वाली डॉ उषा सिंह पेशे से महिला चिकित्सक हैं। डॉ सिंह पूर्व में भाजपा में थी। गिरिडीह सीट आजसू के खाते में चले जाने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि वह आज भी नरेंद्र मोदी की तारीफ करती हैं। कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। बावजूद इसके जिस प्रकार से गिरिडीह लोकसभा के सांसद ने क्षेत्र की उपेक्षा की है।

यही कारण है कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह की समस्या अगर नरेंद्र मोदी भी जानेंगे तो उनका दिल छलनी हो जाएगा। क्योंकि यहां पलायन के साथ साथ सीसीएल कोलियारियों में कार्यरत कामगारों की स्थिति और डीवीसी की स्थिति काफी खराब है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *