Advertisement

चंदवा में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह झंडोत्तोलन कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गयी।

जानकारी के अनुसार मुख्य समारोह चंदवा हाई स्कूल मैदान में मनाया गया, जहां चंदवा बीडीओ विजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया। जबकि चंदवा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मनीषा उरांव ने की झंडोत्तोलन। वहीं प्रखंड के हद में कामता पंचायत सचिवालय में मुखिया नरेश भगत ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्र गान जन-गण-मन गाये।

इस अवसर पर कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, पंचायत सचिव मुकेश कुमार भगत, रोजगार सेवक मुकेश कुमार अग्रवाल, उप मुखिया सुमन उरांव सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी शामिल थे। कामता उप डाकघर में पोस्ट मास्टर ग्यासुद्दीन खान ने झंडोत्तोलन किया।

चंदवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी की ओर से इंदिरा गांधी चौंक पर झंडोत्तोलन असगर खान ने किया। इस अवसर पर यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामयश पाठक, बाबर खान, श्रीराम शर्मा, निर्मल भारती, मनु गुप्ता, सरवर अंसारी, धनेश्वर सिंह, दामोदर उपाध्याय, हरिनंदन दुबे, अरुण भारती, गिदयोन खाखा, करनालुस एक्का, सागर प्रजापति, छटन राम, मो. रसीद, संतोष कुमार, माड़ू उरांव सहित कई गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *