Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस मनाया गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सन् 1857 विद्रोह के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी तथा अंग्रेजों से जमकर लोहा लेने वाले वीर बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव गिरिडीह में छत्रिय कल्याण समाज एवं वीर कुंवर सिंह सेवा समिति द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस मौके पर वीर बाबू कुंवर सिंह चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीर बाबू कुंवर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके किए गए कार्यों को याद किया गया।

मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू तथा निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने अपने संबोधन में बाबू कुंवर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके महान कार्यों, वीरता तथा अदम्य साहस के बारे में बताया।

मौके पर एसडीपीओ गिरिडीह अनिल कुमार सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता, क्षत्रिय कल्याण समाज के अध्यक्ष विष्णु सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी गण एवं कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *