Advertisement

भ्रष्टाचार के खिलाफ जेएलकेएम द्वारा 14 दिसंबर को पेंक थाना में अनिश्चितकालीन धरना

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के पिलपिलो समीप संचालित हार्ड कोक कोयला फैक्ट्री के नाम पर हो रही है कोयले की तस्करी सहित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ ऊपरघाट के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर आगामी 14 दिसंबर से जेएलकेएम द्वारा पेंक नारायणपुर थाना के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जायेगा।

उक्त जानकारी डुमरी विधायक प्रतिनिधि खगेंद्र महतो ने 12 दिसंबर को दी। उन्होंने बताया कि ऊपरघाट में हार्ड कोक कोयला फैक्ट्री के आड़ में बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी कर भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है। साथ हीं ऊपरघाट के युवाओं का ध्यान भटका कर कोयला चोरी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन्हीं मांगो को लेकर 14 दिसम्बर से पेंक नारायणपुर थाना परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के नेतृत्व में किया जाएगा।

बता दे कि, बोकारो जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी एवं ऊपरघाट के जिप सदस्य खुशबू कुमारी ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीते 11 दिसंबर को पिलपिलो स्थित एक हार्ड कोक फैक्टी का निरीक्षण किया था, जिसमें अवैध कोयला तस्करी एवं पर्यावरण प्रदूषण के मापदंडों का अनुपालन नहीं करने की बात कही गयी थी। साथ ही जल्द आंदोलन करने की भी बात कहा गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *