Advertisement

बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 79 दिन से जारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट गेट के समीप अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का 79 दिन भी गुजर गया।

धरना पर बैठे जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, सहयोगी मिथुन चंद्रवंशी, कुलदीप प्रजापति, मुन्ना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार धरना पर मुस्तैद रूप से डटे हुए है।

जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को 79वें दिन धरना प्रदर्शन में सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के मृणाल कांति देव, जिप सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, ज्योति प्रसाद नायक, वीरेंद्र यादव, नरेश नायक, युनुस अंसारी, वीरेंद्र कुमार सहगल, राजीव कुमार तिवारी, बैजनाथ शर्मा, विश्वनाथ, राकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, डॉ सर्जन चौधरी धरना स्थल पर पहुँच कर धरने पर बैठे नायक का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्र, महासचिव वकील प्रसाद महतो, अधिवक्ता राम विश्वास महथा, राम बल्लभ महतो, अभिषेक मिश्रा, सुभाष कटरियार, वेंकट हरि विश्वनाथन, आनंद श्रीवास्तव, विजय महतो, कल्याणी, रिया कुमारी, कृष्णनंद तिवारी सहित क्षेत्र के दर्जनों अधिवक्ताओं तथा गणमान्य जनों का लगातार समर्थन मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *