Advertisement

सांसद व् भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के बारे में अनाप शनाप बयान निंदनीय-साण्डिल

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिम सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल ने विगत दिनों जेएमएम के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सांसद व् पश्चिम सिंहभूम भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के बारे में पूर्व विधायक बोबोंगा के अनाप सनाप बयान देने की कड़ी निन्दा की है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष साण्डिल ने कहा कि पूर्व विधायक बोबोंगा को भी जगन्नाथपुर की जनता ने एक बार जरूर विधानसभा भेजने का काम किया था, लेकिन वे जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतर सके, जिसके कारण इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध अनाप सनाप बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम सरकार में अब तक कितने आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन का मालिक बनाया गया है।

साण्डिल ने कहा कि विगत दिनों भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को साजिश के तहत हत्या करने की कोशिश की गई थी। मुख्यमंत्री समर्थक तलवार, तीर धनुष और, टांगी जैसे हथियारों से लैस थे।

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार अधिक से अधिक वोट देकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनसंपर्क और रहिवासियों का समर्थन भाजपा को मिल रहा है इससे जेएमएम सरकार सकते में आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमशेदपुर और चाईबासा दोनों कोल्हान की सीटें जीतने जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *